Blog

मैं अपने आसपास के चमचों को जानता हुं, चमचे सांप और बिच्छू से कम नहीं- महंत

महंत बोले,किसने दी मोदी की मां को गली

वोट चोरी पर आमसभा की तैयारी, कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन

महंत का बड़ा हमला,विदेश यात्रा, जीएसटी और मंत्रिमंडल पर उठाए सवाल

बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने मीडिया से चर्चा की उन्होंने सीधे कहा कि चमचे और कार्यकर्ता में जमीन आसमान का अंतर है। चमचे सांप और बिच्छू की तरह होते है। इनसे बचके रहना चाहिए। मैं अपने आसपास के चमचों को जानता हूं।
वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा की तैयारी बैठक लेने आए चरण दास महंत ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया 9 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। इस प्रदेश के माध्यम से बताया जाएगा कि हमारे संवैधानिक अधिकारों की चोरी हो रही है। हमारे संवैधानिक अधिकारों को लूटा जा रहा है। वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन हर प्रदेश में किया जाएगा। हमारे प्रदेश में ये बिलासपुर में होगा। चमचे वाले बयान पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चमचों और कार्यकर्ताओं में जमीन आसमान का अंतर है। कार्यकर्ता जमीन में अपनी पार्टी की बेहतरी के लिए काम करते है। अपनी संस्था के लिए काम करता है। अपने क्षेत्र के गरीबों को ऊपर उठाने के लिए काम करता है। जबकि चमचे हमेशा आसमान में उड़ते है। उनका पांव कभी जमीन में नहीं रहता। वह केवल अपने स्वार्थ के लिए काम करता है। अपना हित साधने के लिए अपने नेता को भी डुबो देते है। मेरा बयान ऐसे ही चमचों के लिए था। हमको ऐसे ही चमचों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने चमचों की तुलना सांप और बिच्छू से करते हुए उनसे बचने की सलाह भी दी।जब उनसे पूछा गया कि आप अपने आसपास के कार्यकर्ताओं और चमचों को तो समझते है न । तो उन्होंने स्पष्ट कहा की वे अपने आसपास के चमचों को बहुत अच्छे से जानते है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मां की गाली किसने दी। क्या किसी कांग्रेस के कार्यकर्ता ने दी या आरजेडी के किसी कार्यकर्ता ने दी । भाजपा को बताना चाहिए ।जब उनसे पूछा गया कि सालभर पहले ईवीएम को लेकर आरोप लगाते थे, अब वोट चोरी का आरोप लगा रहे है। क्या ईवीएम अब ठीक हो गया है। इस पर उन्होंने कहा कि ईवीएम  का मामला अभी भी है।  ईवीएम के माध्यम से वोट चोरी होती है। ईवीएम के माध्यम से वोट बदल दिए जाते है। ईवीएम के माध्यम से हमारे अधिकार छीने जाते है। हम आज भी चाहते है कि चुनाव बैलेट पेपर से किया जाए।

*सरकार रिटायर्ड अधिकारी को विदेश यात्रा लेकर जा रहे*

महंत ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की हालिया विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त व्यक्ति को विदेश ले जाकर कौन सा काम करवाना चाहती है, यह स्पष्ट नहीं है। जीएसटी को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठाते हैं, उन्हें सरकार पहले नकारती है, लेकिन बाद में वही बातें अपना लेती है

*मंत्रिमंडल गठन संविधान का उल्लंघन*

मंत्रिमंडल गठन पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संवैधानिक रूप से 13 मंत्रियों की अनुमति है, लेकिन भाजपा सरकार ने 14 मंत्री बना दिए हैं, जो संविधान का उल्लंघन है।वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार जनता की उम्मीदों पर बनी थी, न कि किसी जोड़तोड़ से। उन्होंने दावा किया कि हाल के चुनावों में भी वोट चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *