शहरवासियों में नाराजगी, कई महीनों से नहीं हो रही सामान्य सभा
कांग्रेस ने बीजेपी पर जनता के मुद्दों से भागने का आरोप लगाया
बिलासपुर ।नगर निगम में कई महीनों से सामान्य सभा की बैठक नहीं होने के कारण शहरवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि सामान्य सभा का न होना, पानी की किल्लत, बिजली की समस्या और सड़कों की खराब स्थिति जैसे जनहित के मुद्दों पर कोई ठोस चर्चा या समाधान नहीं होने दे रहा है।
कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में आम लोगों की समस्याओं का समाधान न होने से जनता में गहरी नाराजगी है। वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि पिछले सामान्य सभा में 1086 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था, जिसमें शिक्षा हब और जल संकट जैसी दीर्घकालिक योजनाओं को प्राथमिकता दी गई थी।लगातार होंगे विलम्ब को लेकर न सिर्फ कांग्रेस के नेताओं बल्कि भाजपा पार्षदों के अंदर भी नाराजगी बनी हुई है।इधर सभापति की भी नाराजगी बनी हुई है।जिनका कहना है कि सामान्य सभा समय से होना चाहिए।लेकिन निगम आयुक्त समय से सामान्य सभा नहीं करा रहे है।
सामान्य सभा को लेकर बनाया जा रहा माहौल
एमआईसी मेंबर और कांग्रेस के पार्षद सामान्य सभा को लेकर काफी चिंतित है जिनका कहना है कि सामान्य सभा होना चाहिए और इसके लिए किसी तरह का कोई भी विलम्ब नहीं करना चाहिए।लेकिन भाजपा के राज में कोई सुनने को तैयार नहीं है।जिसके कारण लगातार सामान्य सभा के देर होते जा रहा है।
वर्जन
नगर निगम में अधिकारी राज चल रहा है।जिसमें पार्षदों और महापौर की नहीं चलती है।इसलिए अधिकारी अपनी मर्जी से काम करते है। जबकि नियम के अनुसार सामान्य सभा होना चाहिए।
रामशरण यादव
पूर्व महापौर नगर निगम बिलासपुर
वर्जन
एमआईसी हर 10 दिन और सामान्य सभा की बैठक हर दो महीने में होना चाहिए,लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है यह सब अफसरों की लापरवाही का नतीजा है।जिसके कारण सामान्य सभा समय से नहीं हो पा रहा है।
मोती गंगवानी
एमआईसी मेंबर नगर निगम
वर्जन
अगली सामान्य सभा के लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है,और बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है। सामान्य सभा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, ताकि शहर की समस्याओं पर ठोस कदम उठाए जा सके।
अमित कुमार
आयुक्त नगर निगम बिलासपुर