Blog

प्रदेश के आईपीएस अफसरों में होगा फेरबदल….. डांगी का नाम कमिश्नर में सबसे आगे

रायपुर। सत्ता के गलियारों से मिल रही विश्वसनीय जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में जल्द ही बड़ा IPS reshuffle होने वाला है। इस फेरबदल में लगभग 8 जिलों के SSP/SP, CAF बटालियन के कमांडर और पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ DIG स्तर के अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। यह कदम सीधे तौर पर राजधानी रायपुर में प्रस्तावित पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की तैयारी से जुड़ा माना जा रहा है।

रायपुर कमिश्नर की दौड़

सूत्रों के मुताबिक रायपुर पुलिस कमिश्नर पद के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है उनमें रतनलाल डांगी, बद्रीनारायण मीणा, डॉ. संजीव शुक्ला, रामगोपाल गर्ग और दीपक कुमार झा (सभी IGP) प्रमुख हैं।

एडिशनल CP और DCP के दावेदार

एडिशनल CP (DIG स्तर) के लिए सदानंद कुमार, गिरीजाशंकर जायसवाल और डॉ. संतोष कुमार सिंह के नाम चर्चा में हैं। वहीं DCP (SP स्तर) के लिए जितेंद्र शुक्ला, शलभकुमार सिन्हा, चंद्रमोहन सिंह और त्रिलोक बंसल के नाम सामने आ रहे हैं।
संभावित SSP/SP तबादले

कोरबा – सुजीत कुमार

रायगढ़ – सिद्धार्थ तिवारी

सरगुजा – दिव्यांग पटेल

महासमुंद – राजेश कुकरेजा

राजनांदगांव – अंकिता शर्मा

धमतरी – भोजराम पटेल

सूत्र बताते हैं कि यह फेरबदल अगले 2 से 4 हफ्तों के भीतर किया जा सकता है। वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की नियुक्तियां 2026 की शुरुआत में होने की संभावना जताई जा रही है।

दिसंबर 2025 तक यथावत रहेंगे SSP

रायपुर SSP – डॉ. लाल उमेद सिंह

दुर्ग SSP – विजय अग्रवाल

बिलासपुर SSP – रजनेश सिंह

यह पूरा घटनाक्रम उच्च स्तर की चर्चाओं पर आधारित है। अंतिम समय में फेरबदल या देरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *