Blog
सड़क पर स्टंट, सनरूफ सेल्फी और बर्थडे-जाम मामलों पर हाईकोर्ट सख्त……
हाईकोर्ट ने सड़क स्टंट के मामलों पर सुनवाई जारी रखी, सरकार ने जांच पूरी होने की दी जानकारी…..
बिलासपुर । सड़क पर स्टंट, सनरूफ सेल्फी और बर्थडे-जाम जैसे गैर-कानूनी मामलों को लेकर हाईकोर्ट में एक अहम सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने हलफनामा देकर कोर्ट को बताया कि इन तीनों मामलों में जांच पूरी हो चुकी है।सरकार के मुताबिक, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा किया गया। उनके जब्त किए गए वाहनों को भी कोर्ट के आदेश पर वापस लौटा दिया गया है। इन सभी मामलों की अंतिम रिपोर्ट निचली अदालत में पेश कर दी गई है। हालांकि, हाईकोर्ट ने इन मामलों की मॉनिटरिंग जारी रखने का फैसला किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर 2025 को होगी…..