सड़कों पर खुलेआम गैगवार…..लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला

रायपुर।राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
अपराध करने वालों को अब न्यायपालिका और पुलिस नाम की पट्टिका का शायद भय खत्म हो गया है, तभी तो वे सरेआम हथियार लहराते, मारपीट करने सहित अन्य अपराधिक घटनाएं करने से नहीं चूक रहे हैं।

इसी तरह राजधानी रायपुर में सिर्फ एक घंटा सामने आई है जिसको देखकर राह चलते लोगों की सांसें फूल गई।
मामला है राजधानी रायपुर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मैत्रीनगर रायपुरा रोड पर दो गुटों के बीच खुलेआम गैंगवॉर छिड़ गयी।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के करीब 20 से 25 युवक लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए। सड़क पर अचानक हिंसा भड़कने से आम लोग दहशत में आ गए और वहां से भाग खड़े हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने विरोधी पक्ष के युवकों को कार से कुचलने तक का प्रयास किया।
झगड़े के दौरान एक युवक का सिर फट गया, जबकि कई अन्य को चोटें आई हैं।
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है,कि एक गुट पुराने विवाद एवं रंजिश रखने के साथ ही बदले की नीयत से खड़ा हुआ।
दोनों गुटों के युवकों ने आपसी दुश्मनी निकालने के लिए खुलेआम सड़कों को रणभूमि में बदल दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
लेकिन तब तक हमलावर युवक वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मारपीट में घायलों को इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।