Blog

तेज रफ्तार हाईवा से बाइक सवार युवक घायल

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार ( को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 25 वर्षीय तरूण कुमार धुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई रज्जू धुरी (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम रिस्दा निवासी दोनों भाई किसी काम से मुलमुला की ओर गए थे। शाम को जब वे लीलागर नदी पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे हाईवा (क्रमांक CG 10 AR 9936) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तरूण धुरी हाईवा के पहिए में फंस गया और उसका सिर कुचल गया। वहीं, बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रज्जू धुरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि हाईवा चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *