Blog

भाजपा करेगी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 17 को

बिलासपुर। 17 सितम्बर बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।
बिलासपुर शहर के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनायेगी। सेवा पखवाड़ा के तहत् प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितम्बर को जिला अस्पताल बिलासपुर में प्रातः 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें जिला बिलासपुर शहर के 15 मंडलों के भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता अपना रक्तदान करेंगे। प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी जिला अस्पताल में लगाई जायेगी। कार्यक्रम में उद्बोधन के पश्चात भाजपा नेताओं द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया जायेगी तत्पश्चात प्रदर्शनी आमजनों के लिये सप्ताह भर जिला अस्पताल लगा रहेगा। इस मौके केन्द्रीय राज्य मंत्री सांसद तोखन साहू, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोश्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 17 सितम्बर बुधवार को जिला अस्पताल बिलासपुर में प्रातः 10 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *