बीच सड़क पर युवकों का BIRTHDAY सेलिब्रेशन,पटाखे और तलवार से काटा CAKE

तलवार से केक काटने वाले युवक पकड़ाए
बिलासपुर। रतनपुर बाईपास रोड पर देर रात कुछ युवकों ने गाड़ियाँ रोककर बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया। पटाखे फोड़ने और तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल हो गया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक सड़क को पार्टी स्पॉट में बदलकर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई और हादसे की आशंका बनी रही।लोगों ने खुलेआम कानून तोड़ने की इस घटना पर पुलिस गश्त और उसकी मौजूदगी पर सवाल खड़े किए हैं। शहर में लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे कानून के खौफ की कमी झलकती है।
दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें रतनपुर में 15 व्यक्ति कोरबा बिलासपुर नेशनल हाईवे के बगल से जाने वाले सर्विस रोड में रात को जन्मदिन मना रहे थे और तलवार से केक काट रहे थे जिसके वीडियो वायरल होने पर वीडियो में उपस्थित 15 लोगो की पहचान की गई ।इसके बाद रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन की और आरोपियो को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए आरोपियों के पास से तलवार एवम गाड़ी को भी जप्त किया गया है ।
*गिरफ्तार आरोपियो का नाम एवं पता*
(1)रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त
(2)कमलेश कुमार सरवनस पिता सुखी राम सरवन
(3)रितेश नायक पिता गणेश नायक
(4)कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह
(5)रणजीत केवट पिता सुरेश केवट
(6)अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज
(7) अन्य 9 नाबालिग बालक सभी निवासी ग्राम खैरखूंडी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
*सड़क पर जन्मदिन मनाने का शुरू हुआ है सिलसिला*
सड़क पर जन्मदिन मनाने का सिलसिला अचानक शुरू हुआ और अब यह चलन में आ गया है।छोटा हो या बड़ा इंसान रसूखदार हो या फिर गरीब इंसान आजकल अपने जन्मदिन को सड़क पर मना कर रौब दिखा रहे है और सड़क पर बर्थडे मनाकर लोगों को परेशान कर रहे है।इसमें ज्यादातर वे लोग शामिल है जो राजनीतिक एप्रोच और छुटभैये नेता ज्यादा गिनती में आते है।
*कई बार हुई कार्रवाई लेकिन असर नहीं हुआ*
सड़क पर जन्मदिन मनाने को लेकर जिले एसएसपी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार कार्रवाई की।इसके बाद भी आदतन बदमाश युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है।बल्कि सड़क पर जन्मदिन मनाना एक तरफ से ट्रेंड बना लिए है।