Blog

सरकंडा में दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार ब्रेजा की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत….

लापरवाह कार चालक पर मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच…

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर चौक स्थित आर.के. पेट्रोल पंप के पास रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने एक बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सौम्य शर्मा, निवासी राधा विहार मोपका के रूप में हुई है, जो सोमवार रात करीब 12:30 बजे अपनी काली बुलेट से घर लौट रहा था। तभी ब्रेजा कार (क्रमांक CG10BH0662) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय वहां मौजूद उज्ज्वल वैष्णव और विकास यादव सहित अन्य लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सौम्य को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के जीजा शिवराज शिवा पांडेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने ब्रेजा कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई ह……

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *