Blog

माओवादियों से मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एके–47 सहित विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद

– नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए है। एके 47 और विस्फोटक बरामद हुए है।

नारायणपुर। जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों से सुरक्षा बलों के हुए मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। दोनों नक्सलियों के शव और हथियार बरामद हो गए हैं। सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है। इसके बाद मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जाएगी।

जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान चलाया था। अभियान के दौरान आज 22 सितंबर को सुबह नक्सलियों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। रुक रुक कर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जा रही है। अब तक हुई मुठभेड़ में दो पुरुष माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद कर लिए गए हैं।

मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग में जवानों को एक के 47 रायफल सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री,माओवादी साहित्य,प्रचार प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। सर्च अभियान अभी भी जारी है। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *