खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए युवक खतरनाक तरीके से और जान जोखिम में डालकर बाइक चला रहे थे।जिसकी सूचना पुलिस को किसी ने फोन से दी।खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्टंट करने वाले आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की।पकड़े गए युवकोंसाहिल यादव पिता अशोक यादव उम्र 18 वर्ष,अनुराग पटेल पिता आत्माराम पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी मंगला, विकास यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जेठूकापा कोतवाली मुंगेली साथ ही, एक अन्य युवक आशीष एक्का पिता लॉरेंस उम्र 26 वर्ष निवासी – जिसकी पल्सर NS 200 क्रमांक CG14MS-7004 पाई गई, पर भी कार्यवाही की गई।
युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।इसके साथ ही बाइक को जप्त किया गया है।
*बिना नम्बर की बाइक में अलग से हुई कार्रवाई*
उक्त कार्यवाही के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पाई गई।नदी किनारे बाइक पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने एवं स्टंट करने वालों पर इसी प्रकार कठोर कार्यवाही लगातार की जाएगी।