Blog

आदर्श दुर्गोत्सव समिति के 50 साल , महारानी के दर्शन करने आज आएंगी मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या देवी 27 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माता रानी के दर्शन करेंगे

बिलासपुर। आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोडपारा के भव्य पूजा पंडाल में महारानी की पूजा अर्चना करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय आज शाम 4:00 बजे यहां पहुंच रहीं है। माता रानी की आरती में शामिल होंगी। 27 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर की महारानी के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। आदर्श दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ ने बताया कि दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कौशल्या देवी साय का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। दुर्गा पूजा के 50 साल पूरा होने पर उन्हें एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर बिलासपुर के श्रद्धालु एवं समिति के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहेंगे। आज बारिश में भी महारानी के दर्शन करने के लिए भव्य महल को देखने के लिए श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। लोग दूर दराज से ग्रामीण क्षेत्र से अपने-अपने वाहनों में माता रानी के दर्शन करने परिवार सहित पहुंच रहे हैं। बच्चों के लिए आकर्षक मनोरंजन झूले लगाए गए हैं मेला भी लगा हुआ है। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है खासकर महिलाओं में बारिश में भी श्रद्धालु दुर्गा पूजा पंडाल में माता रानी की आरती में शामिल होने पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारी भी अरपा नदी के तट पर बनाए गए पूजा पंडाल तथा दर्शकों की भीड़ को लेकर समिति के साथ लगातार संपर्क मेंहै। और यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिएहैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *