महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कबीर गुरुद्वारा में कंप्यूटर प्रदान किया गया

बिलासपुर।शांता फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि के चौथे दिन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मरीमाई स्थित कबीर गुरुद्वारा में कंप्यूटर प्रदान किया गया शांता फाउंडेशन नवरात्रि के नौ दिन विशेष सेवा कार्य करती है नवरात्रि में जहां देवी दुर्गा की पूजा की जाती है तो वहीं समाज की महिलाएं भी देवी स्वरूपा होती हैं इन्हीं को ध्यान में रखकर शांता फाउंडेशन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने यह प्रयास किया है जो सराहनीय है शांता फाउंडेशन के संस्थापक नीरज गेमनानी का कहना है की जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना यह देवी के प्रति सच्ची श्रद्धा है इस सेवा कार्य में कबीर गुरुद्वारा परिवार से उत्तम दास,अजय यादव,श्रीनु रॉव,अमिताभ मानिकपुरी,नारायण दास,बबलू दास,शेखर दास एवं शांता फाउंडेशन परिवार से डी विनीता रॉव,अनीता तिवारी,डी निहारिका रॉव,प्रीतेश राठौर,जसमीत सिंह टुटेजा,प्रवीण पांडेय,सुमित टाह उपस्थित रहे