Blog

जिला पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों के लिए बड़ा कदम,उपकरण अब तुरंत मिलेंगे

महीनो का इंतज़ार खत्म,दिव्यांगो को प्रमाणीकरण के बाद तुरंत उपकरण

दिव्यांग मितानो के लिए नई शुरुआत, बिलासपुर बना प्रदेश का पहला जिला…

बिलासपुर ।जिले में समाज कल्याण विभाग ने आज एक ऐतिहासिक पहल की। जिला पुनर्वास केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम खास तौर पर दिव्यांग मितानों और उनसे जुड़ी योजनाओं के लिए रखा गया था।

कार्यशाला में दिव्यांग मितानों को उन योजनाओं की जानकारी दी गई जो पूरे साल उनके लिए संचालित होती हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेज़ किया गया है। पहले प्रमाणीकरण होने के बाद उपकरण मिलने में दो से तीन महीने लग जाते थे, लेकिन अब यह सुविधा तुरंत उपलब्ध होगी।कार्यशाला में भारत सरकार की एनएलको योजना और प्रधानमंत्री दिव्या आशा केंद्र की घोषणा पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत दिव्यांगों को अधिक सुविधाएं और संसाधन दिए जाएंगे।सबसे खास बात यह है कि यह सुविधा पूरे प्रदेश में सिर्फ बिलासपुर जिला पुनर्वास केंद्र को मिली है। यह जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के लिए गर्व की बात है।इस नई पहल से दिव्यांगों के जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। अब उपकरण पाने के लिए महीनों का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। बिलासपुर ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में उदाहरण पेश किया है।

वर्जन
जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के लिए गर्व की बात है।इस नई पहल से दिव्यांगों के जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।इसलिए यह कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है।
श्रध्दा मैथ्यू
समाज कल्याण विभाग

वर्जन
दिव्यांग लोगो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।ताकि वे लोग अपनी ज़िंदगी में बदलाव ला सके

प्रशांत मुकासे
जिला पुनर्वास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *