Blog

ऑनलाइन बिटकॉइन निवेश के नाम पर 2.19 लाख की ठगी

सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक युवक से 2 लाख 19 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरांग मिश्रा 29 वर्ष, निवासी नगर निगम कॉलोनी, महाराणा प्रताप चौक, बिलासपुर ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है। गौरांग मिश्रा ने बताया कि 23 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने वेबसाइट पर निवेश से जुड़े विज्ञापन को देखा। इस दौरान उनकी बातचीत हरमन राम नामक व्यक्ति से हुई, जिसने उन्हें बिटकॉइन में निवेश करने पर अधिक लाभ का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने गौरांग से पहले 91,000 रुपये यूपीआई आईडी पर भेजने को कहा। राशि जमा करने के बाद आरोपी ने और 1,28,000 रुपये की मांग यह कहते हुए की कि पहली जमा की गई रकम फंसी हुई है, जिसे निकालने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। पीड़ित ने विश्वास कर दूसरी किस्त भी भेज दी। लेकिन भुगतान के बाद भी न तो रकम वापस हुई और न ही कोई लाभ मिला। जब गौरांग ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन पर आरोपी हरमन राम के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *