Blog

कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारी….MBBS में सलेक्शन होने पर सोमवार को जाने वाला था भोपाल…..घटना के बाद मचा हड़कंप,…पुलिस मौके पर मौजूद

बिलासपुर । कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह का भोपाल में एमबीबीएस में सलेक्शन हो गया था।।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा संस्कार सिंह का भोपाल में एमबीबीएम के लिए सलेक्शन हुआ था जिसका काउंसलिंग मंगलवार को था और आज शाम की ट्रेन से उसे भोपाल भी जाना था।लेकिन उसके पहले ही यह घटना हो गई। संस्कार सिंह नवरात्र और दहशरा के मौके पर वह घर आया हुआ था

आज सुबह उसने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
इस घटना मेें संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि संस्कार डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *