विद्यानगर में गूंज रहा भक्ति रस — अखंड कीर्तन भवन में नौ वर्षों से निरंतर गूंजते हैं राधा-कृष्ण के मधुर भजन

बिलासपुर। शहर के विद्यानगर क्षेत्र स्थित अखंड कीर्तन भवन इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन प्रातः और संध्या दोनों समय भक्ति भजन का आयोजन नित्य नियम से किया जा रहा है। भजन संध्या का यह आयोजन आशा अग्रवाल अखिल भारतीय महासम्मेलन महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष के निवास स्थान से विगत नौ वर्षों से युगल राम संकीर्तन के रूप में निरंतर संचालित है, जिसने भक्तों के हृदयों में गहरी आध्यात्मिक अनुभूति जगा दी है। भक्ति रस में डूबे इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु प्रतिदिन शामिल होते हैं। कीर्तन के सुर और ताल में बंधे हुए ये श्रद्धालु राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन होकर आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं। यह आयोजन तब और अधिक भक्तिमय और दिव्य रूप धारण कर लेता है, जब जगन्नाथ रथयात्रा के उपरांत नौ दिन तक चौबीस घंटे निरंतर अखंड कीर्तन किया जाता है। इस दौरान वातावरण हरि-नाम के स्वर से गूंज उठता है और पूरा परिसर भक्ति की ज्योति से आलोकित हो जाता है। भक्तजन बताते हैं कि इस भजन संध्या में भाग लेकर वे सांसारिक चिंताओं और दुखों को भूलकर केवल अपने आराध्य श्रीराधा-कृष्ण के प्रेम और नामस्मरण में तल्लीन हो जाते हैं।अखंड कीर्तन भवन की यह परंपरा भक्ति, समर्पण और आस्था का अद्भुत उदाहरण बन चुकी है — जहां हर स्वर में प्रेम, और हर ताल में ईश्वर का नाम गूंजता है। अखिल भारतीय महासम्मेलन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष आशा अग्रवाल नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल होकर आशा अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है