जबडापारा में आरएसएस का पथ संचलन

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज जबड़ापारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोष के साथ पथ संचलन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में आरएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे। जबड़ापारा मां गायत्री गली राकेश वर्मा के निवास से पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो जबड़ापारा मुख्य मार्ग से होते हुए मुक्तिधाम चौक गुरु विहार त्रिवेणी नगर होते हुए वापस गायत्री गली में समापन हुआ। आज के पथसंचलन में प्रमुख रूप से आरएसएस के नगर संघ चालक प्रदीप शर्मा ,प्रांत शारीरिक प्रमुख विश्वास जलताड़े, नगर कार्यवाह माधव मिश्रा ,नरेश सिंह ठाकुर,उमेश दुबे, पार्षद विजय ताम्रकार, ओमप्रकाश पांडे, राकेश वर्मा के अलावा काफी संख्या में स्वयं सेवक ने पथ संचलन में हिस्सा लिया। इस मौके पर जबड़ापारा एवं सरकंडा के नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजय हासिल करने,हिंदू समाज में पौरुष तथा शक्ति का जागरण करने के उद्देश्य से देश के सभी शहर एवं गांव में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पथ संचलन कर रहे हैं। जिसमें बालक युवा वर्ग तथा बुजुर्ग भी शामिल हो रहे हैं। बिलासपुर शहर में सभी बस्तियों में आरएसएस का पथ संचलन किया जा रहा है। बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा 68 बस्तियों में पथ संचलन किया गया है जिसका उद्देश्य संघ से युवा पीढ़ी को जोड़ना तथा संघ के शताब्दी वर्ष में समाज को प्रेरित करने और सभी समाज को जोड़ने के लिए पूरे देश में पथ संचलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जबड़ापारा बस्ती में पथ संचलन किया गया।