Blog

अवैध कबाड़ियों के खिलाफ गरजा निगम का बुलडोजर, दीपावली से पहले निगम और पुलिस ने चलाया संयुक्त सफाई अभियान

–दीपावली से पहले पुलिस और निगम की संयुक्त टीमों ने अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया है। अभियान के तहत अवैध कबाड़ दुकानों को सील करने के साथ ही अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ा जा रहा है और सड़क किनारे फैले समानों को जप्त किया जा रहा है।

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम और बिलासपुर जिला पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध कबाड़ियों के खिलाफ सफाई अभियान चलाया है। जिसके साथ निगाह पर पुलिस की संयुक्त टीमों ने आज सुबह से कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश दी है। कबाड़ियों के अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ने के साथ ही बाहर फैले समानों को जप्ती के अलावा नियमों के विपरीत कबाड़ दुकान संचालन करने पर सील करने की कार्यवाही की जा रही है।

दीपावली से पहले निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के अवैध कबाड़ दुकानों पर सफाई अभियान चलाया है। आज सुबह से पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने अरपा पार सरकंडा में अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत साइंस कॉलेज के सामने वाली गली चांटीडीह में स्थित संतोष रजक के कबाड़ी दुकान पर पुलिस और निगम की टीम पहुंची। यहां दुकान के अवैध हिस्से पर निगम की टीम ने बुलडोजर चला ढहा दिया। बता दे कि संतोष रजक के खिलाफ पुलिस ने कई बार आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। हाल ही में कुछ दिनों पहले भी सरकंडा थाना में संतोष रजक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई थी।

संतोष रजक के चांटीडीह के दुकान के अलावा बहतराई रोड पर बनाए गए दुकान में भी निगम की टीम कार्यवाही करने के लिए पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार दुकानों के सामने सड़क पर समान फैला कर रखने वाले कबाड़ियों के सामान जप्त किए गए। इसके अलावा अवैध कंस्ट्रक्शन पर बुलडोजर चलाया गया। कार्यवाही के दौरान अरपा पार सरकंडा के 29 दुकानों को सील करने की कार्यवाही भी की गई। विस्तृत जानकारी निगम कार्यवाही पूरी होने के बाद उपलब्ध करवाएगी। वही कार्रवाई के दौरान कुछ अवैध कबाड़ दुकान चलाने वालों ने बिना नोटिस कार्यवाही करने का आरोप भी निगम पर लगाया।

वही निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद अगले चरण में बनवा पर में अवैध रूप से बने 85 मकानों पर भी बुलडोजर चलाने की निगम की प्लानिंग है। इसके लिए इन मकानों में रहने वाले परिवारों को पहले अटल आवास में मकान एलॉट कर शिफ्ट करवाया गया है। जिसके बाद बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *