Blog

बीटीसी कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर के छात्र देवराज का “युवा विजन इंडिया” में राज्य समन्वयक के रूप में चयन

बिलासपुर – यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर) के बी.एससी. कृषि तृतीय वर्ष के मेधावी छात्र देवराज का चयन प्रतिष्ठित संस्था “युवा विजन इंडिया” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक (State Coordinator) के रूप में किया गया है।

युवा विजन इंडिया के भर्ती निदेशालय (Recruitment Directorate) द्वारा जारी सूचना दिनांक 17 अक्तूबर 2025 के अनुसार, देशभर से चयनित ग्यारह उत्कृष्ट उम्मीदवारों में से देवराज का नाम छत्तीसगढ़ से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल है।

इस नियुक्ति के अंतर्गत देवराज को छत्तीसगढ़ राज्य में युवा विजन इंडिया की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता अभियानों के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एन. के. चौरे ने देवराज को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता न केवल विद्यार्थी की प्रतिभा और समर्पण का परिणाम है, बल्कि हमारे संस्थान के शैक्षणिक एवं नैतिक मूल्यों की भी झलक प्रस्तुत करती है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवराज अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, वैज्ञानिक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने भी देवराज की इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

संस्था के बारे में:

युवा विजन इंडिया (Youth Vision India) एक राष्ट्रीय स्तर की युवा संगठनात्मक संस्था है जो देशभर में युवाओं को सामाजिक नेतृत्व, जन-जागरूकता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास के क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *