तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों के बीच मिली अधजली लाश….पुलिस जुटी जांच में

सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से पूछताछ हुई शुरू
बिलासपुर । सिरगिट्टी
थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी की झाड़ियों में एक अधजली लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस का कहना है कि किसी ने शिनाख्त नहीं होने के नाम से हत्या करके लाश को जलाने की पूरी कोशिश की है।
दरअसल छत्तीसगढ़ के सबसे शांत और न्यायधानी के नाम से गौरान्वित बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इंदिरा सेतु कांड की तर्ज पर मिली अधजली लाश ने शहरवासियों की चिंता और पुलिस का टेंशन बढ़ा दिया है ।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी के पास के झाड़ियों से धुआं उठते देख मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर जाकर देखे तो सन्न रह गए, सामने एक युवक की अधजली लाश पड़ी थी, सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची।
लोग चर्चा करते रहे कि बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर सबूत मिटाने के लिए मृतक की लाश को जलाने का प्रयास भी किया है, पुलिस ने मृतक के शव के पास से कुछ सामान और साक्ष्य के लिए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। देखा जाए तो इस तरह की दूसरी घटना ने कई सवाल और पुलिस कर लिए चुनौतियां खड़ी कर दी है, क्योकि हाल ही में इंदिरा सेतु पुल के नीचे नदी में एक अधजली लाश मिली थी।
*पुलिस जुटी जांच में*
सिरगिट्टी पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है,और जांच करने में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि अधजली लाश का अब तक कुछ पता नहीं चला है।इसलिए अभी कुछ कह पाना मुश्किल है।
*सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से पूछताछ में जुटी पुलिस*
सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का लग रहा है।किसी के हत्या करके लाश की शिनाख्त न हो करके जलाया होगा।इसके लिए आसपास के सीसीटीवी और लोगो से पूछताछ भी हो रही है।