Blog

स्वामी आत्मानंद स्कूल में विवाद शिक्षकों ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोला

करगीकला स्कूल में शिक्षकों का हंगामा,प्रभारी प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोप…

शिक्षकों ने लगाया आरोप- प्राचार्य करती हैं अभद्र व्यवहार, देती हैं धमकी

बिलासपुर । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय करगीकला में इन दिनों विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां प्राचार्य और शिक्षकों के बीच लंबे समय से चल रहा मतभेद अब खुले विरोध में बदल गया है। शिक्षकों ने प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की है।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय करगीकला के शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि प्रभारी प्राचार्य पार्वती चेल्से न केवल शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं, बल्कि बिना किसी कारण उनके वेतन भुगतान में भी देरी करती हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिले के सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को हर महीने की 30 तारीख तक वेतन मिल जाता है, लेकिन करगीकला स्कूल में भुगतान 10 तारीख के आसपास किया जाता है। इस देरी से शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिक्षकों का आरोप है कि प्राचार्य पार्वती चेल्से का रवैया लगातार मनमाना और डराने वाला है। वे कई बार शिक्षकों को एसटी-एससी एक्ट के तहत फंसाने की धमकी भी दे चुकी हैं। इतना ही नहीं, पहले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का मामला भी सामने आ चुका है, जिसे संभागीय शिक्षा अधिकारी ने पकड़ा था। जांच रिपोर्ट आने के बावजूद अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनके हौसले और बढ़ गए हैं। फिलहाल यह मामला जिले के शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर जहां शिक्षकों का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य के कारण स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया है, वहीं अधिकारी इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद शिक्षा विभाग क्या कदम उठाता है।

वर्जन
स्कूल के बाबू से जानकारी लेने पर पता चला कि वेतन भुगतान में देरी स्वास्थ्य कारणों से हुई थी, लेकिन अब सभी शिक्षकों का भुगतान कर दिया गया है।

विजय टांडे
डीईओ,बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *