Blog

ठंड ने दी दस्तक, गिरेगा पारा 4 डिग्री तक

अंबिकापुर सबसे ठंडा, किसानों के खिले चेहरे

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा शहर है।बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन शुक्रवार से फिर से गिरावट की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मटर, फूलगोभी, धनिया, बैंगन जैसी सब्जियों की पैदावार में सुधार होगा, जिससे बाजार में सब्जियों के दाम घटने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *