बिलासपुर में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन 35 मकान ढहाए गए
हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद निगम ने की कार्रवाई
बिलासपुर ।
शहर में एक बार फिर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। इस बार कार्रवाई मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड में की गई। सोमवार को हाई कोर्ट से मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड की याचिका खारिज होने के बाद मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ यहां पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड में लंबे समय से 35 परिवार निवासरत थे। यह मामला कई दिनों से जिला प्रशासन और स्थानीय परिवारों के बीच विवाद का विषय बना हुआ था। सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की याचिका खारिज कर दी गई, जिसके बाद मंगलवार सुबह निगम की टीम ने कंपाउंड में मौजूद लोगों को दो घंटे का समय देकर घर खाली करने के निर्देश दिए।
जोन कमिश्नर क्रमांक पांपहले तो लोगों ने विरोध जताया और मौके पर हल्की गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में निवासरत परिवारों ने स्वेच्छा से अपने घर खाली कर दिए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने तीन जेसीबी की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की।कंपाउंड में एक महिला हॉस्टल भी संचालित था, जिसमें करीब 50 छात्राएं रहकर चिकित्सा शिक्षा ग्रहण कर रही थीं। प्रशासन ने सभी छात्राओं को सुरक्षित रूप से दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट कराया है।महिला कीस्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और इस जगह से उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। हालांकि, अदालत के आदेश के बाद अब उन्हें यह स्थान छोड़ना पड़ा। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में शासन इस परिसर में एक बड़ी योजना पर कार्य शुरू करने जा रहा है।