Blog

डॉक्टर वंदना बोली,जनजाति गौरव दिवस 15 को CM साय शामिल होंगे

बिलासपुर । बिरसा मुंडा की 150 जन्म जयंती समारोह में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। जनजाति गौरव दिवस पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम अरुण साव, राम विचार नेताम, मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस का आयोजन पुलिस मैदान में किया जा रहा है कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के बंदना उइके, राजीव ध्रुव देव सिंह पोर्ते शशि जगत तथा परमेश्वर ने बताया कि आदिवासी छात्रावास जरहाभाटा से सुबह 10 बजे आदिवासी समाज की रैली निकालेगी जिसमें 20 अलग-अलग स्थानों पर दल शामिल होंगे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मागों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंचेगी और यहां आम सभा में परिणत होगी। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक,धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला,अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी तथा महापौर पूजा विधानी शामिल होंगी। समाज के प्रमुख जान भी मौजूद रहेंगे इसके अलावा पंडरिया राज परिवार के हेमंत राज सिंह, वीरेंद्र सिंह राज तथा सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ कश्यप भी शामिल होंगे।

*आदिवासी समाज की परंपरा आएगी नजर*

आदिवासी समाज की परंपरा और आदिवासियों की झलक नजर आएगी।इसके साथ ही समाज के लोगो को सम्मानित भी किया जायेगा।चूंकि यह दिन यादगार रहेगा और इस दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।इसलिए इसे और ज्यादा सफल बनाने के लिए समाज की बैठक भी कर ली गई है ताकि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *