ब्राह्मण प्रीमियर लीग…..बाजीराव ब्लास्टर्स ने आठ विकेट से जीत हासिल की

बिलासपुर।ब्राह्मण प्रीमियर लीग के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच पंडित संतोष गर्ग के स्वामित्व की आजाद इलेवन टीम औ पंडित नरेश शुक्ला के स्वामित्व की बाजीराव ब्लास्टर टीम के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मैच पंडित चंद्रचूर्ण त्रिपाठी के स्वामित्व वाली गोखले ग्लेडिएटर और पंडित अजीत पांडेय के स्वामित्व वाली तात्या टाइटंस के बीच खेला गया। पहले मैच में बाजीराव ब्लास्टर्स ने आठ विकेट से जीत हासिल की।
पहले मैच में बाजीराव ब्लास्ट ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण चुना। आजाद इलेवन ने आठ ओवरों में 9 विकेट खोकर 61 रनों का लक्ष्य बाजीराव ब्लास्टर्स को दिया। जिसे बाजीराव ब्लास्टर्स ने महज दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बाजीराव ब्लास्टर्स ने पांच ओवर तीन बॉल में 67 रन बनाए। बाजीराव प्लास्टर के प्लेयर आशीष शर्मा ने 9 बालों में चार छक्कों की मदद से 24 रन बनाए।

दूसरा मैच तात्या टाइटंस और गोखले ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया। गोखले ग्लेडिएटर्स ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण चुना। तात्या टाइटंस ने चार विकेट खोकर 88 रनों का लक्ष्य गोखले ग्लेडिएटर्स को दिया। पर गोखले ग्लेडिएटर्स 5 विकेट खोकर 61 रन ही बना पाई। तात्या टाइटंस ने 27 रन से जीत हासिल की। तात्या टाइटंस के खिलाड़ी अंशुल मिश्रा ने 22 बालों में तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। वही गोखले ग्लेडिएटर्स के सिद्धार्थ शर्मा ने 10 बाल में 25 रन बनाएं
तीसरा मैच पंडित अभिनव तिवारी के स्वामित्व वाली मालवीय मास्टर्स और पंडित योगेश मिश्रा के स्वामित्व वाली बिस्मिल ब्रेवर्स के बीच खेला गया।

नारी शक्ति ने मुख्य अतिथि बनकर बढ़ाया हौसला:–
पहले मैच के अतिथि पूर्व महापौर रामशरण यादव, जय वाधवानी, बबलू कश्यप, शैलेंद्र यादव,स्नेहलता शर्मा,सीमा गिरीश लहरी,बंटी गुप्ता,राजेश पाण्डेय,सुधीर सिंह,महेंद्र गंगोत्री रहे। जबकि दूसरे मैच के अतिथि विनोद सोनी, भरत कश्यप, बंधु मौर्य,प्रकाश यादव,संजय यादव, रेखा पांडे,संजय सिंह,दिनेश देवांगन,मोतीलाल,रूपाली गुप्ता,सुनीता जगत रहे।
तीसरे मैच में नारी शक्ति के मुख्य आतिथ्य में मैच हुआ। अतिथि के रूप में अंकिता त्रिपाठी, पूजा अभिनव तिवारी, अपूर्व ऋषभ शर्मा, वर्षा बृजेश शर्मा, अंकित चंद्रचूर्ण त्रिपाठी ने मौजूद रहकर पहले टॉस करवाया फिर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मैच का लुत्फ उठाया।