Blog

रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा उत्खनन कार्य

नई खनिज नीति से बढ़ी पारदर्शिता, रोजगार और राजस्व में होगी बढ़ोतरी

बिलासपुर।राज्य सरकार की नई खनिज नीति लागू होने के बाद रेत खदानों के आवंटन की प्रक्रिया को जिलेवार तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में भी रेत खदानों के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। बुधवार को जरगा रेत खदान की निविदा प्रक्रिया पूरी की गई, वहीं गुरुवार को कुकुरदी कला रेत घाट की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। खनिज विभाग के अनुसार, कुकुरदी कला घाट के लिए 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनकी जांच के बाद पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से चयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर चयनित बोलीदाताओं को आवश्यक स्वीकृतियाँ दी जाएंगी। इसके उपरांत पर्यावरणीय मंजूरी के लिए फाइलें दिल्ली भेजी जाएंगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही रेत खदानों का उत्खनन कार्य प्रारंभ होगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई नीति से न केवल पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ी है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों के साथ राजस्व वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *