Blog

एसईसीएल कर्मचारी के घर से चल रहा था धर्मांतरण अभियान

पुलिस ने जब्त किया धार्मिक साहित्य पुस्तके

बिलासपुर में फिर से धर्मांतरण का मामला उजागर, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई..

बिलासपुर ।जिले में धर्मांतरण से जुड़ा एक और बड़ा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी में एक मकान में “प्रार्थना सभा” के नाम पर धार्मिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं, जिनके माध्यम से लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जांच में यह सामने आया कि इस पूरी गतिविधि की अगुवाई एसईसीएल के कर्मचारी राजेंद्र खरे कर रहे थे, जिनके घर पर नियमित रूप से दर्जनों लोग जुटते थे। सूत्रों के अनुसार, धर्मांतरण के लिए आर्थिक मदद और रोजगार के अवसर का लालच भी दिया जाता था। स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मौके से धार्मिक साहित्य और कई दस्तावेज जब्त किए गए है।

*लगातार मिल चुकी है धर्मांतरण की शिकायत*

हिंदू धर्म के लोगो ने बताया कि लगातार धर्मांतरण की शिकायत मिल चुकी है।इसके बाद भी धर्म को बदलने और हिंदू धर्म के नाम को बदनाम करने का खेल जारी है जबकि
इसकी लिखित शिकायत करके बारीकी से जांच करने आवेदन दिया गया है।

वर्जन
लगातार धर्मांतरण की शिकायत आ रही है।जिसमें कार्रवाई करने जेल भेजने की कोशिश की जा रही है।इसके बाद भी कुछ लोग धर्मांतरण करने से बाज नहीं आ रहे है।
राम सिंह

वर्जन
धर्मांतरण करने की शिकायत मिली है।
जिसमें जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप आर्य
टीआई सरकंडा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *