Blog

नक्सल ऑपरेशन पर बड़ा बयान,मार्च 2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त होगा-सिंहदेव..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  का दावा-बस्तर में नक्सलवाद अंतिम दौर में…

मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली,सरकार की नीति का दिखा असर….

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सीहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए नक्सल ऑपरेशन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं।सीहदेव ने बताया कि नक्सल उन्मूलन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो लक्ष्य तय किया था।मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त करने का उस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। बस्तर अब पहले से कहीं अधिक शांत हो रहा है और सुरक्षा अभियान लगातार सफल होते जा रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कई नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा जता रहे हैं। सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों के प्रयासों का सकारात्मक असर अब जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर में धीरे-धीरे विश्वास का माहौल बन रहा है, जहां लोग विकास और संविधान पर भरोसा दिखा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बस्तर पूरी तरह से शांति का क्षेत्र बनकर उभरेगा। फिलहाल, सरकार और सुरक्षा बलों का लक्ष्य स्पष्ट है।बस्तर में स्थायी शांति और नक्सलवाद का पूरी तरह अंत।

*बोले,भाजपा की सरकार कर रही अच्छा काम*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार अच्छा काम कर रही है।पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की तरफ बढ़ रहा है।इसके साथ ही सरकार किसानों के लिए और आमजनों के लिए योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *