Blog

सट्टा खाईवाल व ग्राम उप सरपंच प्रतिनिधि के गैर कानूनी तरीके से बनाये गये मकान को प्रशासन ने ढहाया…..एसपी ने की इनाम की घोषणा….बोले, फरार आरोपी का पता बताने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त

मुंगेली कोर्ट ने सट्टा मामले में योगेन्द्र शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एसपी भोजराम पटेल ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जारी किया ईनाम

बिलासपुर/मुंगेली।

मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खैरा सेतगंगा मे ग्राम उपसरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज उम्र 47 वर्ष ने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से जमीन कब्जा कर मकान और दुकान का निर्माण कराया जा रहा था।जिसे जिला प्रशासन ने नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस विभाग के उपस्थिति मे जेसीबी के माध्यम से अवैध मकान और दुकान को तोड़ दिया है।वही उपसरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज ने जिले के आम नागरिकों तथा युवाओं का रूपये पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी लिखवाकर अपराध को बढ़ावा देकर भविष्य खराब करना पाया गया। जिसमें फास्टरपुर थाना के जुआ एक्ट अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है जिसमे आरोपी उपसरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज सटोरिया फरार है। जिसकी पुलिस विभाग  लगातार खोजबीन कर रही है।

*कोर्ट से जमानत याचिका खारिज*

आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज की अग्रिम जमानत लोक अभियोजक रजनीकांत ठाकुर ने शासन की तरफ से पैरवी करते हुये जमानत विरोध कर पुलिस विभाग के पेश किये गये साक्ष्य सजायाफ्ता,आरोपी योगेन्द्र शर्मा का पूर्व मे जुआ अधिनियम, भादवि और शांतिभंग से जुड़े कई अपराध, व सट्टा लिखने वालो की कथन, खाता रकम लेन-देन स्टेटमेन्ट, कॉल डिटेल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जिला सत्र न्यायालय मुंगेली ने जमानत खारिज कर दिया है।



*मुंगेली एसपी ने फरार सटोरिया की गिरफ्ताओरी पर किया है इनाम की घोषणा*

युवाओं व आम नागरिकों की उज्जवल भविष्य के लिए लगातार अवैध कार्यो शराब, जुआ, सट्टा, सुखे नशे पर प्रभावी कार्यवाही जारी है एवं नशे,जुआ,सट्टा से होने वाले विपरीत प्रभावों की रोकथाम के लिए अभियान  पहल’ के तहत जागरूक किया जा रहा है। वहीं थाना फास्टपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी खैरा सेतगंगा सटोरिया योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा के द्वारा आम नागरिकोे एवं युवाओं को रकम का लालच देकर जिले मे सट्टा लिखने का काम करता है और  फास्टरपुर थाना के सट्टा के प्रकरण मे फरार चल रहे आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज के गिरफ्तारी पर एसपी भोजराम पटेल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 1 हजार रुपए की ईनाम की घोषणा की है,फरार आरोपी योगेन्द्र शर्मा की पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *