Blog

इंडसण्ड फाइनेंस मैनेजर पर धोखाधड़ी की FIR ….अदालत के निर्देश पर तारबहार पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर।तारबहार पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर इंडसण्ड बैंक फाइनेंस कंपनी, व्यापार विहार के शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। परिवादी नरेंद्र रात्रे ने कोर्ट में परिवाद देकर वाहन फाइनेंस में अनियमितता और ठगी का आरोप लगाया था।परिवादी के अनुसार उन्होंने 2016 में आईचर वाहन फाइनेंस कराया था, जिसकी निर्धारित किस्त से अधिक वसूली की गई। बाद में वाहन को जप्त कर लिया गया और 2021 में कंपनी के निर्देश पर उसके प्रतिनिधियों ने घर से ले जाकर बिना जानकारी के बेच दिया।परिवादी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनसे छिपाकर तमिलनाडु में आर्बिट्रेशन भी करवाया और 16.86 लाख रुपये की वसूली का आदेश निकलवाया। पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर परिवादी अदालत पहुंचे, जहां से FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *