Blog

विजयापुरम कॉलोनी में एसी और केबल चोरी की बड़ी वारदातें

डॉक्टर  के घर का वीडियो क्लिप आया सामने, संदिग्ध की परछाई कैद

बिलासपुर।विजयापुरम कॉलोनी सरकंडा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। कॉलोनी में रहने वाले एक एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी ने बताया कि 16 नवंबर की रात सोने के बाद 17 नवंबर की सुबह उन्होंने देखा कि घर के बाहर लगे दो एसी के नट-बोल्ट जमीन पर पड़े थे और करीब 3-3 मीटर कापर वायर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। इसके बाद 19-20 नवंबर की रात को छत पर लगे तीन एसी से भी इसी तरह 3-3 मीटर वायर चोरी कर ले जाया गया। पड़ोस में भी चोरी की घटनाएँ हुई हैं—अनिमेश रायजादा के घर से ट्रांसफार्मर का 12 मीटर केबल और नट-बोल्ट चोरी हुए, जबकि सत्य सराफ के घर का कैमरे का केबल काटकर ले जाया गया। इस बीच डॉ. मिंज के घर में लगे सीसीटीवी का वीडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें सुबह करीब 4 बजे एक संदिग्ध की परछाई दिखती है, जो वारदात से जुड़ा माना जा रहा है। कुल मिलाकर करीब 15 मीटर एसी कापर वायर और 12 मीटर ट्रांसफार्मर केबल समेत लगभग 15 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

*सीसीटीवी फुटेज की जांच और पूछताछ जारी*

पुलिस ने चोरी के प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है।इसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से भी जानकारी लेनी शुरू कर  दी है।पुलिस का कहना है कि चोरी आसपास के लोग ही किए होंगे जो कालोनी के आता जाता है।
जिसको मालूम होगा कि कौन घर में रहता है और कौन नहीं,या फिर कौन बाहर गया हुआ है।

वर्जन
कालोनी के चोरी हुई है।इसके लिए संदेहियों और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।

प्रदीप आर्या
टीआई सरकंडा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *