Blog

डिप्टी CM अरुण साव अपने BIRTHDAY पर पहुंचे महामाया मंदिर दर्शन करने, माता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,, आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने जन्मदिन के अवसर पर रतनपुर पहुंचे जहां रतनपुर महामाया चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया फिर उनका काफिला महामाया मंदिर परिसर पहुंचे, वहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया मां महामाया के दरबार में सपत्नीक दर्शन करने के बाद उन्होंने केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच अपना जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन के अवसर पर मां महामाया चौक पर अपने चहेते नेता को लड्डू से तौल कर मिठाई बाटकर जन्मदिन मनाया,,, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सिद्धिविनायक मंदिर एवं भैरव बाबा मंदिर में भी पूजा अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली की कामना की, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तीरिथ यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक प्रशांत यादव, एवं भारी संख्या में जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *