Blog
शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर 15 साल की छात्रा ने दी जान
रतनपुर पुलिस ने किया जुर्म दर्ज
बिलासपुर ।रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत ने निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षक-प्रबंधन की मिलीभगत पर जोरदार सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में कैद मारपीट से क्षुब्ध छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में रोष है। पुलिस ने धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी है।
दरअसल यह पूरा मामला ग्राम नेवसा से जुड़ा हुआ है।जिसमें एक छात्रा ने शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी है।जिसकी जांच करके शिक्षा विभाग ने पहले से आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था।उसके बाद मामले की जांचकी
गई और पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।जिसकी जांच जारी है।