Blog

बंद कमरे में मिला पति-पत्नी की लाश,युवक से पूछताछ शुरू

युवक का दावा,कलकत्ता से बिलासपुर कभी नही आया

3 मासूम हुए अनाथ, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा था सुसाइड नोट

बिलासपुर।सरकंडा क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में रहने वाले एक दंपत्ति की लाश कमरे में मिली है। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वहीं पत्नी की लाश बिस्तर पर थी।
युवक ने दीवार पर पत्नी की लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पति ने एक अन्य युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि अटल आवास में रहने वाली नेहा उर्फ शिवानी तांबे और प्रेम तांबे निजी कंपनी में सफाई कर्मी थे। उन्होंने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं।सोमवार से पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले। इसी दौरान शिवानी की मां रीना उनके घर पर आई। मृतका की मां ने धक्का देकर घर का दरवाजा खोला। अंदर कमरे में उनकी बेटी बिस्तर पर पड़ी थी। दामाद की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसे देखकर महिला की चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
अपार्टमेंट में रहने वाले लाेग भी वहां पहुंच गए। तत्काल इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई, साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे की दीवार पर एक नाेट लिखा पाया।
दीवार पर लिपस्टिक से पति ने कुछ लिख रखा था। उसने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे युवक से बात करने और उर्जा पार्क के पास उन्हें पकड़ लेने की बात लिखी थी। युवक ने अपनी और पत्नी की मौत का जिम्मेदार राजेश विश्वास को बताया है। उसने दीवार पर राजेश का मोबाइल नंबर भी लिख दिया था।फिलहाल इस मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कुछ कह सकती है।पुलिस का कहना है कि युवक से जब पूछा गया तो उसने बताया कि वह कलकत्ता में रहता है और बिलासपुर कभी नहीं आया है।सिर्फ उक्त महिला से 3 या चार बार फोन में बात हुई है।इसके अलावा वह कुछ नहीं जानता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *