Blog

थ्रेसर मशीन में फँसने से युवक की मौत

बिलासपुर/मुंगेली/लोरमी नगर पालिका वार्ड
नंबर-1 पुटुपारा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूर्व पार्षद धनू साहू के पुत्र महेंद्र साहू की थ्रेसर मशीन में फँसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेंद्र अपने खेत में धान की मिसाई कर रहे थे। इस दौरान धान को थ्रेसर में डालते समय उनका पैर फिसल गया और वह सीधे मशीन के अंदर जा गिरे। देखते ही देखते मशीन ने उन्हें पूरी तरह खींच लिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मशीन बंद कराई, लेकिन तब तक महेंद्र बुरी तरह फंस चुके थे। स्थिति गंभीर होने पर जेसीबी की मदद से उनका शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *