Blog

रायपुर में शुरू हुआ 60वां DGP-IG सम्मेलन

सुरक्षित भारत के लिए बनेगा नई सुरक्षा रणनीति का रोडमैप

बिलासपुर ।रायपुर में शुक्रवार से 60वें DGP-IG सम्मेलन की शुरुआत होगी, जिसमें विकसित भारत: सुरक्षा आयाम थीम पर देशभर के सुरक्षा अधिकारियों का मंथन होगा। इस महत्त्वपूर्ण सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि NSA प्रमुख अजीत डोभाल भी बैठकों में मौजूद रहेंगे।सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद (LWE), साइबर सिक्योरिटी और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा होगी।विभिन्न राज्यों के DGP और IG स्तर के अधिकारी सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने को लेकर प्रेजेन्टेशन देंगे।
इस सम्मेलन को सुरक्षित भारत निर्माण का रोडमैप तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछला DGP-IG सम्मेलन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *