नवोदय विद्यालय मल्हार के प्राचार्य हटाए गए
बिलासपुर। नवोदय विद्यालय मल्हार में 10वीं के छात्र की मौत के बाद उठे आक्रोश और लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्राचार्य को हटा दिया गया है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह कार्रवाई की गई है। प्राचार्य को हटाए जाने के फैसले के बाद छात्रों और परिजनों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
बता दे बीते दिनों नवोदय विद्यालय मल्हार में कक्षा 10वीं के एक छात्र की निमोनिया से मौत हो गई थी। छात्र की मौत के बाद परिजनों और स्टूडेंट्स ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि समय पर उपचार और उचित देखभाल नहीं मिलने की वजह से छात्र की जान गई। स्टूडेंट्स और अभिभावकों ने स्कूल और हॉस्टल की अव्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि हॉस्टल में साफ–सफाई, बीमार छात्रों की निगरानी और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इस पूरे मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि घटना के बाद गठित जांच टीम नवोदय विद्यालय मल्हार पहुंची थी और टीम ने मौके पर जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।जिसमें सबसे पहले वहां पदस्थ प्राचार्य के हटाया गया है। ताकि किसी तरह का कोई विवाद न हो।और लोग शांत रहे
इधर कलेक्टर के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल जिला प्रशासन और जेएनवी प्रबंधन मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल और हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दे रहा है।