Blog

यात्रियों को कंफर्म सीट का मौका 5-5 फेरे, सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु) के बीच शीतकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दिसंबर माह में कुल 5 फेरों में संचालित होगी, जिससे यात्रियों को त्योहार और छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या बिलासपुर–यलहंका स्पेशल हर मंगलवार 2 से 30 दिसंबर तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या यलहंका–बिलासपुर स्पेशल हर बुधवार 3 से 31 दिसंबर तक संचालित होगी। ट्रेन का ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी-II, एसी-III, एसी-III इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य कोच शामिल हैं।रेलवे ने बताया कि दिसंबर के निर्धारित यात्रा दिनों में ट्रेन में अधिक संख्या में बर्थ खाली हैं, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की पूरी संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे शीघ्र टिकट बुक कर आरामदायक यात्रा का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *