Blog

बिलासपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत – एक गंभीर

सरकंडा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, घायल युवक की हालत नाजुक…..

बिलासपुर ।सरकंडा थाना क्षेत्र में खमतराई अटल चौक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे में शामिल दोनों बाइकों के नंबर CG 10 NA–2755 और CG 10 AM–0162 बताए जा रहे हैं। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मृतक को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है…..मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई की ओर जाने वाली बाइक और दूसरी तरफ से खमतराई की और से शहर की तरफ आ रही बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मिली दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने की आशंका जताई जा रही है…..हादसे के बाद सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जबकि घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि यह हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *