IG बोले,31 दिसम्बर के पहले लंबित अपराध, चालान,मर्ग,शिकायत,DE एवं अनसुलझे मामलों के निराकरण करे

नवीन कानून से संबंधित पोर्टल- ई-साक्ष्य,ई-संमस, नेटग्रिड, क्राईमेक, समन्वय पोर्टल, आईओ. मितान, एनसीसीआरपी पोर्टल की हुई समीक्षा
अवैध शराब की डिमाण्ड एवं सप्लाई पर निगाह रखने तथा पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने के दिए निर्देश
बिलासपुर।आईजी डॉ. संजीव शुक्ल ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली।जिसमें मुख्यतः वर्ष 2023, 2024 तथा 2025 के आापराधिक आंकड़ो की समीक्षा और जिलों में बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ नवीन कानून के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पोर्टल, ई-साक्ष्य, ई-संमस नेटग्रिड, क्राईमेक, समन्वय पोर्टल, आईओ. मितान, एनसीसीआरपी पोर्टल पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा गंभीरता से की।

आईजी ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर विधिसम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य गंभीर प्रकृति के मामले की जांच करते हुए शीघ्र विधिसम्मत निराकरण करने और 31 दिसम्बर के पहले लंबित अपराध,मर्ग प्रकरण और चालान, लंबित शिकायत, लंबित विभागीय जॉच का निराकरण
करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए एक समय सीमा का होना जरूरी है।ताकि उस काम का निबटारा कर सकें।आईजी ने
सड़क दुघटनाओं में कमी आए जाने के लिए कार्यवाही करने कहा । उन्होंने पशु तस्करी,आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस के मामले में जप्त वाहनों को राजसात कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।।

इसके बाद संपत्ति संबंधी अपराधों में की गई रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीयन कर उसका निराकरण करने तथा अपहृत संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी करने के लिए निर्देशित किया गया। चोरी के अपराधों के निकाल के लिए टीम बनाकर कार्यवाही करने कहा गया। उन्होंने कहा कि जिलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ बाउण्ड ओव्हर कराने और पिछली कार्यवाही के अंतर्गत आने वाले समय में इन कार्यवाहियों में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यवाही किया जाए।
अवैध शराब,जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के निर्देश
आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने जिलों में जुआ-सट्टा जैसे सामाजिक अपराध पर पूर्णतः अंकुश लाने के साथ-साथ अवैध शराब की डिमाण्ड एवं सप्लाई पर नजर रखते हुए अवैध शराब की बिक्री को पुरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए निर्देशित किया । आबकारी के मामलों में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने कहा गया।इसके साथ ही जप्त नशीले पदार्थो का नष्टीकरण 31 दिसम्बर के पहले नियमानुसार करने निर्देशित किया।
अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों होंगे पुरस्कृत
आईजी के कहा कि जिले में चरित्र सत्यापन एवं पासपोर्ट लंबित प्रकरणों का निराकरणर साल खत्म होने के पहले किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थानों में आपराधिक प्रकरणों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने भी कहा गया।
पुलिसकर्मी पूर्ण अनुशासन में रहें,नहीं तो तत्काल कार्रवाई करे
आईजी ने इस बात पर विशेष बल दिया कि पुलिसकर्मी पूर्ण अनुशासन में रहें,यह पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी अनुशासहीनता के लिए संबंधित के खिलाफ नियमानुसार तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करें ताकि बल में अनुशासन का स्तर बना रहे। सीएसपी और एसडीओपी को और अधिक जिम्मेदार बनाते हुए उन्हें नियमित टास्क दे।ताकि वे पर्यवेक्षणकर्ता राजपत्रित अधिकारी अपने पर्यवेक्षणीय थाना के कार्यों की प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग करें और अधीनस्थों को उचित दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन करें।
समीक्षा बैठक में रेंज के पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सुरजन राम भगत, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा सहित रेंज कार्यालय बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह उपस्थित रहे।