छात्रवृत्ति ना मिलने से छात्र परेशान रहने खाने मे को रही समस्याए

बिलासपुर । राजीव युवा उत्कर्ष योजना के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य सेवाओं की तैयारी कर रहे चयनित अभ्यर्थियों ने अध्ययन सुविधा में आ रही समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि वे योजना के तहत चयनित होकर बिलासपुर के एस.एस. आनंदम संस्थान में तैयारी कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन माह से व्यवस्था ठीक तरह से संचालित नहीं हो पा रही है। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि अध्ययन केंद्र में शिक्षण व्यवस्था बाधित है और आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने से उनकी परीक्षा तैयारी प्रभावित हो रही है। छात्रों ने कहा कि संस्था में नियमित क्लासेस, अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन की व्यवस्था सही ढंग से नहीं मिल रही है, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में कठिनाइयाँ बढ़ गई हैं। विद्यार्थियों के अनुसार, योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएँ पहले से ही सीमित थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा चयनित किए जाने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जबकि आगामी परीक्षाएँ निकट हैं और व्यवस्थित पढ़ाई न होने से उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। छात्रों ने कलेक्टर से मांग की है कि संस्थान में चल रही अव्यवस्थाओं को तुरंत दूर किया जाए और योजना के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएँ पुनः सुचारु रूप से शुरू की जाए