Blog
रतनपुर क्षेत्र में किसान के कोठार में लगी भीषण आग, लाखों का धान जलकर खाक….

लखराम में संदिग्ध आगजनी से किसान मुकुत साहू को भारी नुकसान….
बिलासपुर।रतनपुर थाना क्षेत्र के लखराम गांव में किसान मुकुत साहू के कोठार में रखी धान की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते बड़ी मात्रा में धान जलकर खाक हो गया और किसान को लाखों रुपए का भारी नुकसान उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि मुकुत साहू ने करीब 6 एकड़ जमीन में धान की खेती की थी, जिसे सुरक्षित रखकर रखा गया था, लेकिन अचानक लगी आग ने पूरी मेहनत को राख में बदल दिया।

गांव में इस घटना को लेकर चर्चा है कि आग जानबूझकर लगाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी बाकी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है….