पिंकी बोली,किसी भी हालत में लोगों के मकान नहीं टूटना चाहिए,वे महिलाओं के साथ

सड़क नाली बनने के बाद भी नोटिस
बिलासपुर ।लिगियाडीह बचाओ आंदोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा अपोलो अस्पताल चौक पर लिंगियाडीह में 130 परिवारों को नोटिस देने के बाद यहां की महिलाएं लगातार अनिश्चितकालीन शातिपूर्वक धरना आंदोलन कर रही हैं। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पिंकी बत्रा ने महा धरना को समर्थन देते हुए कहा है कि जब लिंगियाडीह में पूर्व से ही तोड़फोड़ की कार्रवाई हो चुकी है सड़क चौड़ीकरण तथा नाला निर्माण का काम चल रहा है, तब यहां गरीबों को क्यों सताया जा रहा है। बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है। गरीब परिवार जो यहां झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं जो 50 बरस पुरानी बस्ती है, भाजपा शासन काल में गरीबों को हटाने का काम किया जा रहा है। पिंकी बत्रा ने महा धरना को संबोधित करते हुए कहा है कि किसी भी हालत में यहां लोगों के मकान नहीं टूटना चाहिए। वे यहां की महिलाओं के साथ हैं और लोगों के मकान को तोड़कर बेघर करने का विरोध करते रहेगी। आज दुर्गा नगर की महिलाएं काफी संख्या में महा धरना में शामिल हुई विभिन्न संगठनों विभिन्न समाज के लोगों ने भी लिगियाडीह बचाओ आंदोलन को समर्थन देते हुए जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ हवा बोला है। यहां की महिलाओं का कहना है कि प्रशासन के द्वारा यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है नाली निर्माण किया जा रहा है फिर भी प्रशासन यहां गरीब परिवारों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।