Blog

यूनिवर्सिटीज गेम्स में छत्तीसगढ़ की टीम रही तीसरे नंबर पर

लगातार तीसरे साल यूनिवर्सिटी की टीम ने लिया था भाग

बिलासपुर।खेलो यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 _ 25 का आयोजन बीकानेर राजस्थान में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई टीम अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय गुरु काशी विश्वविद्यालय बठिंडा पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में 16 विश्वविद्यालय इन टीमों के बीच मैच खेला जाता है इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ 8 टीम जो क्वार्टर फाइनल तक खेलती है यह खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई होती है।

इसी के क्रम में इस में प्रतियोगिता में आठ देश के श्रेष्ठ 8 विश्वविद्यालय के टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मैच चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से खेला गया जिसमें संघर्षपूर्ण मैच में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर बहुत कम अंकों से हार का सामना करना पड़ा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरु काशी विश्वविद्यालय बठिंडा पंजाब और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के मध्य खेला गया जिसमें ललित नारायण मिथिला जीतकर फाइनल में प्रवेश की फाइनल मुकाबला ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया जबकि सिल्वर मेडल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को मिला कांस्य पदक तीसरा स्थान अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर को मिला चौथा स्थान कांस्य पदक गुरु काशी विश्वविद्यालय बठिंडा को प्राप्त हुआ आज बिलासपुर स्टेशन पहुंचने पर समस्त क्रीडा अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *