Blog

चलती गाड़ी में ड्राइवर को आई झपकी…कार पलटी

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा के पास सोमवार की रात लगभग 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब बलेनो कार सीजी 04 एलएन 4555 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि कार में सवार तीन अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बोईदा, ओढ़ालीडीह निवासी प्रशांत विश्वकर्मा की बताई जा रही है। वह अपने तीन साथियों के साथ बिलासपुर से अपने गृह ग्राम लौट रहे थे। रास्ते में चालक को अचानक झपकी आने से वाहन का नियंत्रण खो गया और कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार की छत, शीशे और आगे का हिस्सा पूरी तरह दब और टूट गया, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। हालांकि वाहन की स्थिति गंभीर होने के बावजूद कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, जिसे गनीमत माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *