सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर,,,, भीम चौक से कॉलेज रोड रतनपुर की खराब सड़क का खामियाजा एक युवती को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी
रतनपुर वार्ड नंबर 1 जोगीअमराई की रहने वाली खुशबू पाव जो कि अपने स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 4009 में भीम चौक से जोगी अमराई के लिए जा रही थी, वही किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और दर्दनाक सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई
खुशबू के सिर पर गंभीर चोटे आई और उनका सर पूरी तरीके से छत विछत अवस्था में रोड पर बिखरी रही, राहगीरों ने उसे देखकर रतनपुर थाने को सूचना दी रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेजा गया, फिलहाल दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है
अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा, रतनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है
विदित हो कि खुशबू पाव -पिता धन्नु पाव रतनपुर नगर पालिका अंतर्गतगत जोगी अमराई वार्ड नंबर 1 के निवासी हैं धन्नु पांव के तीन बच्चे, उसमें से सबसे बड़ी खुशबू पाव थी जो कि प्राइवेट जॉब कर घर का खर्चा चलाती थी, इस दर्द विदारक घटना से परिवार का बुरा हाल है उसकी मां को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है