बोदरी नगर पालिका की महिला सीएमओ और बाबू नक्शा पास करने के लिए 12 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी की ताबड़तोड़ कार्यवाही
बिलासपुर।नक्शा पास करने के लिए नगर पालिका की महिला सीएमओ और बाबू ने 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की रकम लेने के दौरान एसीबी ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए सीएमओ कार्यालय से दोनों को पकड़ा है और रिश्वत की रकम जप्त की है।
दरअसल बिलासपुर जिले में स्थित बोदरी नगर पालिका की सीएमओ सहित उनका बाबू 12 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।मकान का नक्शा पास करने के एवज में यह रकम रिश्वत के रूप में मांगी गई थी। जिस पर एसीबी को शिकायत मिली थी। शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रेप की कार्यवाही की है।
एसीबी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तहत एसीबी इकाई बिलासपुर को बोदरी नगर पालिका की सीएमओ भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को मकान का नक्शा पास करने के एवज में प्रार्थी वेदराम निर्मलकर से 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
एसीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को नूतन चौक सरकंडा निवासी वेदराम निर्मलकर ने एसीबी में शिकायत की गई थी कि उसने अपने बोदरी स्थित जमीन में मकान बनाने के लिए नक्शा पास करने के लिए नगर पालिका बोदरी में दिया हुआ था जो नक्शा पास करने के एवज में 20 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट के साथ 47257 रुपए का अन्य फीस पटाने के लिए उस कार्यालय के बाबू सुरेश सिहोरे ने कहा । इसके अलावा अलग से 15 हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांगी गई थी।
लेकिन वेदराम निर्मलकर रिश्वत के रूप में पैसा न देकर बाबू को पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन करने के दौरान प्रार्थी ने बाबू सुरेश सीहोरे और सीएमओ भारती साहू से बात करने पर उन्होंने रिश्वत की मांग की,जिसकी पुष्टि वीडियो और ऑडियो के माध्यम से की गई। रिश्वत की बात प्रमाणित पाए जाने पर और मोल भाव में 15 हजार रूपये की जगह 12 हजार रुपए लेने के लिए सहमति मिलने पर आरोपी को ट्रैप करने की योजना तैयार की गई।
इसी बीच एसीबी ने मकड़जाल बनाकर प्रार्थी की व्यवस्था की गई राशि 12000 रुपए को आरोपी को देने के लिए भेजा गया जो रिश्वत की राशि 12000 रुपए को बाबू सुरेश सिहोरे ने स्वीकार किया । जिस पर आसपास में तैनात एसीबी बिलासपुर की टीम ने बाबू सुरेश सिहोरे और सीएमओ भारती साहू को नगर पंचायत कार्यालय बोदरी में पकड़ लिया । रिश्वत रकम को आरोपी सुरेश साहू से बरामद कर लिया गया है ।
*सीएमओ और बाबू ने नक्शा पास करने मांग की थी रकम*
एसीबी ने बताया कि नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ और बाबू ने नक्शा पास कराने के एवज में पैसा मांगा था।
जिसमें दोनों आरोपी बने है।जिसमें बाबू ने भी स्वीकार किया है कि पैसा सीएमओ के कहने पर मंगा गया है।
*अचानक हुई एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप*
अचानक हुई इस कार्यवाही से आसपास हड़कंप सा मच गया। नगर पंचायत बोदरी में रिश्वतखोरी के मामले की खबर पाकर आसपास के लोग मौजूद हो गए और रिश्वत की मांग करने वाले अधिकारी और बाबू को लोग देखने लगे।
*एसीबी की लगातार कार्रवाई*
पकड़े दोनों आरोपियो के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई है।एसीबी ने भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदेश में लगातार कार्यवाही की जा रही है ।फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपी रिमांड पर जेल दाखिल कर दिए गए है।
वर्जन
रिश्वत मांगने के आरोप में नगर पालिका के सीएमओ और बाबू रंगे हाथों पकड़ाए है।जिनको जेल दाखिल कर दिया गया है।
केशव नारायण आदित्य
टीआई एसीबी बिलासपुर