Blog
भाजयुमो जिला अध्यक्षों की घोषणा, सूची जारी

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह सूची जारी की गई है।

घोषित जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को आगामी चुनावों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। पार्टी ने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।

भाजपा संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और अपेक्षा की है कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
