Blog
ED कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, कहा – जेल में अच्छा नहीं लगता, तबियत पर जताई चिंता

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कवासी लखमा ने अपनी सेहत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जेल में अच्छा नहीं लगता है और उनकी तबियत भी ठीक नहीं है। लखमा ने बताया कि जनवरी में जेल जाने के बाद वह आज पहली बार बाहर आए हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें बीपी, शुगर और हार्ट की बीमारी है, साथ ही आंखों से जुड़ी समस्या भी है। विधानसभा जाने से जुड़े सवाल पर कवासी लखमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या करें?”